Homeझारखंडरांची-बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए नई ट्रेन का प्रस्ताव, यात्रियों को मिल...

रांची-बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए नई ट्रेन का प्रस्ताव, यात्रियों को मिल सकती है बड़ी राहत

रांची। झारखंड से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए नई ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अगले एक महीने के भीतर दोनों ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकता है।

दक्षिण भारत जाने वालों को मिलेगी सुविधा

रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने बताया कि दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ और लंबी वेटिंग सूची को देखते हुए यह प्रस्ताव भेजा गया है। नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और महंगी हवाई यात्रा पर निर्भरता भी कम होगी।

बेंगलुरु ट्रेन का प्रस्तावित रूट

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु रेलखंड पर चल रहे आवश्यक विकास कार्य पूरे होने के बाद नई ट्रेन के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। प्रस्तावित रांची-बेंगलुरु ट्रेन बरकाकाना, गया, जबलपुर, नागपुर, काजीपेट और धर्मावरम होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी। इससे झारखंड के यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

सप्ताह में चार दिन चलेंगी ट्रेनें

रेलवे ने रांची से हैदराबाद के लिए भी नई ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। दोनों ट्रेनों को सप्ताह में चार-चार दिन संचालित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों और दक्षिण भारत में रहने वाले झारखंड के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments