Homeझारखंडसीईओ ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक,...

सीईओ ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में चल रहे मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के समय पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि एक घर में रहने वाले मतदाताओं का एक ही स्थान पर मतदान केंद्र हो।

उन्होंने कहा कि आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ का नाम और मोबाइल नम्बर अंकित किया गया स्टीकर मतदाताओं के घरों पर लगाए जाने हैं। इससे मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क स्थापित करने में सहायता हो सके। उन्होंने कहा कि मतदाता के घरों पर लगाए जाने वाले स्टीकर पर उक्त मकान का मकान संख्या अंकित करना अनिवार्य है।

वैसे मकान जिनका हाउस नंबर नहीं हैं, उसे नोशनल नंबर देकर अवश्य चिन्हित करें, जिससे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में सहायता प्राप्त हो सके।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बुधवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियो को कई निर्देश भी दिए।

कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को गंभीरता से लें। गहन पुनरीक्षण के बाद बनने वाले सूची को परमानेंट डॉक्यूमेंट के रूप में रखा जाता है। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को देखते हुए निर्वाचन से संबंधित एक भी पद रिक्त न रहे।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए नियुक्त किए गए बीएलओ के प्रशिक्षण का कार्य समय पर पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि बीएलओ की ट्रेनिंग के क्रम में उन्हें अपने बीएलओ ऐप के माध्यम से ही मतदाताओं के फ़ोटो को खींचने की भी ट्रेनिंग अवश्य दें।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थेे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments