डेहरी आन सोन । रोहतास जिले में डेहरी नगर थाना क्षेत्र के घनटोलिया मोहल्ला में शुक्रवार को एक मेडिकल के छात्र ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया।
पुलिस के अनुसार धनटोलिया मोहल्ला निवासी रमन सिंह के मकान में लगभग 3 वर्ष से किराए पर रह रहे मेडिकल कि तैयारी करने वाले छात्र अंकित शेखर 19 वर्ष ने डिप्रेशन में आकर पंखे से लटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर दिया।
आत्महत्या की घटना के बाद मृतक अंकित शेखर की मां मिनाक्षी वर्मा ने सीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों घर में घुसे तो पता चला कि अंकित काफी देरी से दरवाजा बंद कर अंदर है जो आवाज नहीं दे रहा है। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ कर पंखे से लटके युवक के शव को नीचे उतार जैसे तैसे शंकर हॉस्पिटल ट्रॉमा एनालिसिस सेंटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने अंकित शेखर को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने जिला विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम को घटना की सूचना दिया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे जिला विधि विज्ञान प्रयोगशाला के जिला पदाधिकारी प्रभात कुमार ने मृतक छात्र अंकित शेखर कि कमरे में रखे मोबाइल, टैब, किताब आदि सामान की जांच और वीडियो रिकॉर्डिंग किया साथ ही छात्र के मोबाइल एवं टैब कि जांच किया जिसमें पता चला कि छात्र लंबे समय से डिप्रेशन का दवाई का सेवन करता था।
मृतक छात्र के पिता अमित कुमार करवनदिया रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं,जो घटना के वक्त पटना में थे वहीं माँ मीनाक्षी वर्मा बाथरूम में स्नान कर रही थी तभी छात्र ने घटना को अंजाम दिया। मृतक छात्रा का भाई पटना में रहकर पढ़ाई करता है। वहीं घटना से मोहल्ले में मातम परसर गया।
मृतक छात्र की मां मेकांक्षी वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। जिनका कहना है कि वह आम दिन की तरह सामान्य रूप से खाना की बात टीवी देख रहा था घटना से पहले किसी प्रकार का कोई बातचीत यह घटना नहीं हुई जिससे कुछ पता चल सके। जबकि घर में काम करने वाली सुनीता देवी ने बताया कि मृतक अंकित शेखर हर दिन की तरह कोचिंग करने के बाद घर सामान्य रूप से काम कर रहा था।
