Homeझारखंडरामगढ़: झारखंड इस्पात प्लांट हादसे में एक और मजदूर की मौत, मृतकों...

रामगढ़: झारखंड इस्पात प्लांट हादसे में एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या हुई 3; परिजनों को 21 लाख का मुआवजा

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट (JSP) में फर्निश फटने से हुए दर्दनाक हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर रात एक और घायल मजदूर बृजलाल बेदिया ने रांची के देवकमल अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना में अब तक कुल तीन मजदूरों की जान जा चुकी है।

बृजलाल बेदिया से पहले अशोक बेदिया और अखिल राय की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। अभी भी चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। प्लांट में अचानक फर्निश फटने के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई थी।

प्रशासन और प्रबंधन के बीच वार्ता: 21 लाख मुआवजे पर बनी सहमति
हादसे के बाद उपजे जनाक्रोश और आंदोलन को देखते हुए सोमवार देर रात जिला प्रशासन, ग्रामीणों और प्लांट प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। 6 प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया:

मुआवजा: प्रत्येक मृतक के आश्रित को 21 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

इलाज: सभी घायलों का समुचित और पूरी तरह निःशुल्क इलाज प्रबंधन कराएगा।

वेतन सुरक्षा: घायल मजदूर जब तक पूरी तरह स्वस्थ होकर काम पर नहीं लौटते, उन्हें नियमित वेतन मिलता रहेगा।

ईएसआईसी सुविधा: भविष्य के लिए सभी मजदूरों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के दायरे में लाया जाएगा।

न्यूनतम मजदूरी: सभी श्रमिकों को सरकारी मानक के अनुसार न्यूनतम मजदूरी का लाभ मिलेगा।

प्रदूषण नियंत्रण: प्लांट प्रबंधन ने 3 महीने के भीतर प्रदूषण पर पूर्ण नियंत्रण पाने का आश्वासन दिया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की कड़ाई से जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments