Homeझारखंडझारखंड में मौसम हुआ साफ, फिर से बढ़ेगा तापमान

झारखंड में मौसम हुआ साफ, फिर से बढ़ेगा तापमान

रांची : राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। मौसम साफ होने के बाद तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी तापमान में भारी वृद्धि होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।

राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। इसके कारण वातावरण में ठंड महसूस की जा रही है। रांची में इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री कम दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में यह अंतर तीन से ०९ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश गोड्डा में 32.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य के जिन इलाकों में बारिश दर्ज की गई उनमें मनोहरपुर में 23.8 मिलीमीटर, बोकारो डिवीसी में 23 मिमी, मुसाबनी में 22.8 मिमी, धालभूमगढ़ में 22.8, रामगढ़ में 19.4 मिमी, कुरडेग में 17.8 मिमी, हजारीबाग डीवीसी में 17.8 मिलीमीटर, महारो में 17.4 मिमी, नवाडीह 17.4 मिमी, बोडा में 17.4 मिमी, तेनुघाट में 17.2 मिमी, मधुपुर में 16.8 मिमी और रामगढ़ डीवीसी में 16.5 मिलीमीटर सहित अन्य इलाकों में बारिश रिकार्ड की गई।

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36.3 डिग्री और सबसे कम तापमान रांची के कांके में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद धूप में तल्खी महसूस की गई। तड़के सुबह हुई बारिश के कारण वातावरण में ठंड भी महसूस की गई।

गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 34.2 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 31.8 और न्यूनतम 20.8 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 28.2 डिग्री और न्यूनतम 19.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments