Homeक्राइमगिरिडीह में पांच हजार घूस लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार

गिरिडीह में पांच हजार घूस लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार

गिरिडीह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को जिले के धनवार प्रखंड के मनरेगा और 15 वीं वित्त आयोग के जेई अंकुश कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

हालांकि इस कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। जेई अंकुश कुमार को गिरफ्तार करने के बाद ग्रामीणों ने माहौल पैनिक कर दिया और एसीबी के पदाधिकारी और जवानों से आइकार्ड की मांग करते हुए पदाधिकारी के साथ धक्का मुक्की की। इसके कारण कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा । लेकिन जवानों ने विरोध से हटकर जेई अंकुश कुमार को गिरफ्तार करते हुए धनबाद ले गए।

जानकारी के अनुसार धनवार के महेश साहू ने धनबाद एसीबी को मनरेगा जेई अंकुश के खिलाफ डोभा निर्माण योजना के बकाए राशि की भुगतान के लिए 05 हजार की मांग करने का शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम धनवार पहुंची और कार्रवाई की। महेश साहू को डोभा निर्माण योजना से जुड़ी कुछ राशि का भुगतान हो चुका था, शेष राशि के भुगतान के लिए ही 05 हजार घूस की मांग की गई थी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments