स्वास्थ्यकर्मियों व आमजनों ने ली तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ

  • जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों मे मनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

मोतिहारी।
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने तम्बाकू व धूम्रपान का सेवन न करने की शपथ ली। सदर अस्पताल मोतिहारी, सहित जिले के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने आज से तम्बाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली।

घर के खुशियों के लिए तम्बाकू सेवन की आदत छोड़ें:

चिरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्याम कुमार पासवान ने बताया कि हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि तंबाकू का उपयोग किस तरह से शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, इसके बारे में लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के खतरों और स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। घर की खुशियों के लिए तम्बाकू की आदत छोड़ें इसकी जगह संतुलित आहार का सेवन करें। यह आपके जीवन रक्षा हेतु बेहद आवश्यक है।

स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से की तम्बाकू का सेवन नहीं करने की अपील

चिरैया आयुष्मान आरोग्य मंदिर मे उपस्थित रोगी हितधारक मंच के सदस्यों,स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएचओ रानी कुमारी चौरसिया, एएनएम रागिनी कुमारी ने स्वयं के साथ साथ लोगों से भी तम्बाकू का सेवन नहीं करने की अपील की। साथ ही तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में चर्चा की।रानी चौरसिया ने बताया कि तंबाकू का सेवन कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है, जैसे कि फेफड़े के रोग, ट्यूबरक्लोसिस, दमा, आदि। इतना ही नहीं, इससे फेफड़े का कैंसर और मुंह का कैंसर भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि भारत में सभी तरह के कैंसरों में तंबाकू का योगदान तकरीबन 30 फीसदी तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *