HomeE-Paperगोविंद हत्या कांड, शूटर के मर्डर की जिम्मेदारी किसने ली? सामने आया...

गोविंद हत्या कांड, शूटर के मर्डर की जिम्मेदारी किसने ली? सामने आया ऑडियो…

मुजफ्फरपुरः

बिहार में कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा को शनिवार रात गोलियों से भून दिया गया. मुजफ्फरपुर में उसके अपार्टमेंट में घुसकर कई राउंड फायरिंग की गई थी। उसकी हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी बाबुल चौधरी ने ली है । हत्या करने की वारदात कुबूल करते हुए एक ऑडियो वायरल हो गया। यह चैनल वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता. कॉल में बाबुल ने कहा कि- ‘गोविंद शर्मा को हम ही मारे हैं। वो हमारे काम में डिस्टर्ब कर रहा था. हम उसे नहीं मारते तो वो हमको मार देता.’ मालूम हो कि गोविंद कई हाईप्रोफाइल हत्याकांड में शामिल था. कहा जा रहा है कि उसकी हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला बाबुल भी उसके साथ काम कर चुका है। वायरल ऑडियो में शख्स ने कहा कि- ‘ बाबुल चौधरी बोल रहे हैं गोविंद शर्मा को हम ही मारे हैं. मेरे ठेका टेंडर और मेरे जमीन के काम में डिस्टर्ब कर रहा था. काम नहीं करने दे रहा था, मेरे लोगों को डिस्टर्ब कर रहा था. इसलिए हम उसको मारे हैं. उसके लिए हम बहुत कुछ किए और वो हमको धोखा देकर मारना चाह रहा था. मेरा सेटिंग कर रहा था, इसलिए हम उसको मारे. जैसा पुलिस प्रशासन कहेगा हम वैसा करेंगे. हम रंगदारी के केस में मियादी (आरोपी) हैं. उसने हमें बेवजह उस केस में फंसाया था। उसके लोग डिस्टर्ब करेंगे तो उनको भी मारेंगे. हम परेशान हो चुके थे, इसलिए हम जिम्मेदारी ले रहे हैं कि हमही उसको मारे हैं। ’ वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बाबुल ने खुद एक पत्रकार को कॉल करके अपना पक्ष रखा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments