Homeझारखंडबिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर विधायक सुदीप गुड़िया ने दी श्रद्धांजलि

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर विधायक सुदीप गुड़िया ने दी श्रद्धांजलि

खूंटी : धरती आबा Birsa Munda की पुण्यतिथि के अवसर पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने मंगलवार को कर्रा प्रखंड के जलंगा गोविंदपुर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकार, स्वाभिमान और अस्मिता के सबसे बड़े प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने शोषण, अन्याय और दमन के खिलाफ संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का त्याग, बलिदान और संघर्ष आज भी देशभर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है और उनकी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी हुई है।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, झामुमो प्रखंड सचिव विनोद उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष लछुवा लोहरा, मुखिया छत्री हेमरोम समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लेकर धरती आबा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments