रायपुर। केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh 12 जून को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री जनसंपर्क कार्यक्रमों, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और वस्त्र क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठकों में भाग लेंगे।
अखिलेश सोनी के अनुसार, गिरिराज सिंह 12 जून को दोपहर दो बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न 3:15 बजे सड्डू स्थित इट्सा अस्पताल में आयोजित विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह शांति नगर स्थित विमतारा भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय मंत्री शाम 7:30 बजे हैंडलूम, हस्तशिल्प, सिल्क तथा राज्य एवं क्षेत्रीय टेक्सटाइल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में वस्त्र उद्योग और उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
दौरे के दूसरे दिन 13 जून को गिरिराज सिंह सुबह 8:45 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित Dr. B. R. Ambedkar Chowk में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। इसके बाद खालसा स्कूल के सामने स्थित ऑक्सीजोन गार्डन में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सुबह 10:15 बजे सदर बाजार के निकट बुढ़ातालाब क्षेत्र में आयोजित विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से भी उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है।
