Homeझारखंडआरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव गोविंद नाथ शर्मा का निधन, कर्रा क्षेत्र...

आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव गोविंद नाथ शर्मा का निधन, कर्रा क्षेत्र में शोक की लहर

खूंटी। कर्रा प्रखंड के बिनगांव निवासी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व मुखिया शिव गोविंद नाथ शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बिनगांव सहित पूरे कर्रा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शिव गोविंद नाथ शर्मा लंबे समय से सामाजिक और जनसेवा के कार्यों से जुड़े हुए थे। संघ के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने समाज के उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्व मुखिया के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सड़क, पेयजल, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए।

ग्रामीणों के अनुसार वे सरल, मिलनसार और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहते थे और समाज के हर वर्ग के बीच सम्मानित थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, संघ के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पहुंचे तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन को समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments