Homeअन्तर्राष्ट्रीयहाथरस में मची भगदड़ में 27 लोगों की मौत, एसएसपी ने की...

हाथरस में मची भगदड़ में 27 लोगों की मौत, एसएसपी ने की पुष्टि

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित रतिभानपुर में सत्संग समापन के बाद मची भगदड़ में 27 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ में कई लोग घायल हो गए हैं।

इसकी पुष्टि एटा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में 27 शव आए हैं, इनमें 25 महिलाएं और दो पुरुष हैं। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मरने वालों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एटा में 27 शव लाए गए हैं, जिनके पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा है। वहीं, कुछ लोग घायल हैं, जो आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए गये हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments