Homeबिहारबिहार में 12 नई टाउनशिप, 6.5 लाख करोड़ निवेश की तैयारी

बिहार में 12 नई टाउनशिप, 6.5 लाख करोड़ निवेश की तैयारी

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत का सपना बिहार की समृद्धि से ही साकार होगा। उन्होंने शनिवार को पटना में आयोजित ‘भरोसे के च्वाइस पटना एडिशन’ कार्यक्रम में विकास, निवेश, उद्योग और पर्यटन को लेकर सरकार का विजन रखा।

उन्होंने कहा कि बिहार कभी ज्ञान और संस्कृति का प्रमुख केंद्र था। राज्य को फिर से विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 12 नई आधुनिक टाउनशिप विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये निवेश की संभावना है। इन टाउनशिप में औद्योगिक कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल पार्क, आवासीय क्षेत्र, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान विकसित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मंजूरी प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब कई आवश्यक अनुमति 30 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि कानून-व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। वहीं पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राजगीर, बोधगया, वाल्मीकिनगर और विक्रमशिला समेत प्रमुख स्थलों का विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं, उद्योगपतियों और पेशेवरों से बिहार के विकास में भागीदारी की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments