Homeबिहारसदर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, 2 रुपये में ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, 2 रुपये में ओपीडी सेवा

सुपौल। सदर अस्पताल सुपौल में शनिवार को मरीजों के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। अस्पताल में केवल 2 रुपये के पंजीयन शुल्क पर ओपीडी सेवा उपलब्ध होगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी। इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी।

सामान्य ओपीडी में डॉ. चंदन कुमार और डॉ. पवन कुमार मरीजों का उपचार करेंगे। बाल रोग विभाग में डॉ. विनय कुमार, दंत रोग विभाग में डॉ. पूजा भारती और सर्जरी विभाग में डॉ. पंकज कुमार सेवाएं देंगे।

हड्डी रोग विभाग में डॉ. ठाकुर प्रसाद और नेत्र रोग विभाग में डॉ. एसबी चौधरी की ड्यूटी लगाई गई है। महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ. शशि रंजन मरीजों को परामर्श देंगे।

अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डॉ. रंजीत कुमार की तैनाती की गई है। वहीं इमरजेंसी सेवा के लिए अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी तय की गई है।

गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए लेबर रूम और सी-सेक्शन सेवाओं हेतु डॉ. नूतन वर्मा को ऑन-कॉल रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल बुलाया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से विभाग और समय की जानकारी लेकर अस्पताल आने की अपील की है, ताकि इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments