Homeफीचरमनोरंजनसनी देओल-अक्षय खन्ना की 'इक्का' 10 जुलाई को होगी रिलीज

सनी देओल-अक्षय खन्ना की ‘इक्का’ 10 जुलाई को होगी रिलीज

मुंबई। अभिनेता सनी देओल और अक्षय खन्ना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी। फिल्म की रिलीज तिथि की घोषणा के साथ निर्माताओं ने इसका नया प्रचार पोस्टर भी जारी किया है। खास बात यह है कि सनी देओल इस फिल्म से डिजिटल मंच पर पदार्पण करने जा रहे हैं।

निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह एक कानूनी ड्रामा फिल्म है। कहानी अदालत में चलने वाली एक महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई और उससे जुड़े नैतिक संघर्षों पर आधारित है। फिल्म में विचारधाराओं का टकराव और अतीत के कई रहस्य कहानी को नया मोड़ देते हैं।

फिल्म में तिलोत्तमा शोम और दीया मिर्जा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। लगभग 29 वर्ष बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments