Homeफीचरमनोरंजनहॉन्टेड 3डी सीक्वल की दमदार शुरुआत, पहले दिन 2.95 करोड़ का कारोबार

हॉन्टेड 3डी सीक्वल की दमदार शुरुआत, पहले दिन 2.95 करोड़ का कारोबार

मुंबई। निर्देशक विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत दर्ज की है। 12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई नई फिल्मों के बीच प्रतिस्पर्धा के बावजूद पहले दिन 2.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

महाक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे और हेमंत पांडे अभिनीत यह फिल्म वर्ष 2011 में रिलीज हुई सफल हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ का सीक्वल है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, जिससे निर्माताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने हिंदी संस्करण से 2.45 करोड़ रुपये की कमाई की। देशभर में 2,842 शो के जरिए फिल्म को अच्छा दर्शक समर्थन मिला। वहीं तेलुगु डब संस्करण ने भी लगभग 5 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह पहले दिन फिल्म की कुल कमाई 2.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो हॉरर शैली की फिल्मों के लिए सकारात्मक शुरुआत मानी जा रही है।

करीब 15 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में बनी यह फिल्म रहस्य, अलौकिक घटनाओं और डरावने अनुभवों पर आधारित है। कहानी में रोमांच और सस्पेंस का ऐसा मिश्रण है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

फिल्म कारोबार से जुड़े जानकारों का मानना है कि सप्ताहांत में दर्शकों की संख्या बढ़ने के साथ फिल्म की कमाई में और तेजी आ सकती है। हॉरर फिल्मों के शौकीनों के बीच इस फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता भी फिल्म के पक्ष में काम कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments