Homeराष्ट्रीयजियोफाइनेंस ऐप पर Savings Pro लॉन्च, अतिरिक्त रकम अब अपने-आप होगी निवेश

जियोफाइनेंस ऐप पर Savings Pro लॉन्च, अतिरिक्त रकम अब अपने-आप होगी निवेश

मुंबई। जियोफाइनेंस ऐप पर अब ग्राहकों को अपनी अतिरिक्त बचत को निवेश में बदलने की नई सुविधा मिलेगी। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने जियो पेमेंट्स बैंक के ‘Savings Pro’ फीचर में जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड को जोड़ दिया है। इस सुविधा का लाभ जियो पेमेंट्स बैंक के सेविंग्स और सैलरी अकाउंट धारक उठा सकेंगे।

ऑटो-इन्वेस्ट और वन-टाइम निवेश की सुविधा

Savings Pro को बचत और निवेश को एक साथ जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके तहत ग्राहक अपने खाते में तय सीमा से अधिक राशि को ओवरनाइट म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे। ग्राहक ऑटो-इन्वेस्ट विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें निर्धारित सीमा से ऊपर की रकम रोजाना स्वतः निवेश होगी। वहीं, वन-टाइम निवेश का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। ग्राहक ₹5,000 से ₹1.50 लाख तक की सीमा तय कर सकते हैं और प्रतिदिन अधिकतम ₹1.50 लाख तक निवेश कर सकेंगे।

निकासी भी आसान, नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त शुल्क

इस सुविधा के तहत ग्राहक ₹50,000 या निवेशित राशि के 90 प्रतिशत तक, जो भी कम हो, तुरंत रिडीम कर सकेंगे। इससे अधिक राशि के लिए रिडेम्पशन अनुरोध T+1 आधार पर प्रोसेस होगा। कंपनी के अनुसार इस सुविधा में कोई एंट्री लोड, एग्जिट लोड, लॉक-इन पीरियड या छिपा हुआ शुल्क नहीं होगा।

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा कि ग्राहक अतिरिक्त बैलेंस को प्रबंधित करने के लिए सरल और डिजिटल विकल्प चाहते हैं। वहीं, जियो पेमेंट्स बैंक के एमडी एवं सीईओ विनोद ईश्वरन ने कहा कि Savings Pro ग्राहकों को लिक्विडिटी और सुविधा के साथ अतिरिक्त बचत का बेहतर उपयोग करने का अवसर देगा।

पूरी तरह डिजिटल होगी प्रक्रिया

ग्राहक जियोफाइनेंस ऐप पर आधार और वीडियो KYC के जरिए पूरी तरह डिजिटल तरीके से इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। ऐप के माध्यम से निवेश सीमा तय करने, उसमें बदलाव करने, निवेश ट्रैक करने और लेन-देन की जानकारी देखने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कंपनी का कहना है कि यह पहल बैंकिंग और निवेश सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments