Homeफीचरघर-परिवारटीवी खरीद लिया, अब सही वॉल माउंट चुनना भी जरूरी, वरना खराब...

टीवी खरीद लिया, अब सही वॉल माउंट चुनना भी जरूरी, वरना खराब हो जाएगा पूरा व्यूइंग एक्सपीरियंस

अगर आपने नया स्मार्ट टीवी खरीदा है और उसे दीवार पर लगाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सही वॉल माउंट चुनना बेहद जरूरी है। गलत माउंट या गलत ऊंचाई पर लगाया गया टीवी देखने का पूरा अनुभव खराब कर सकता है। टीवी को कैसे और कहां लगाना है, उसी के हिसाब से माउंट चुनना चाहिए।

एक ही जगह से देखना है तो फिक्स्ड माउंट सबसे बेहतर

फिक्स्ड वॉल माउंट सबसे सरल और मजबूत विकल्प माना जाता है। इसमें टीवी दीवार से सटा रहता है और उसे झुकाने या घुमाने की सुविधा नहीं होती। अगर टीवी हमेशा एक ही दिशा से देखा जाना है और उसे बार-बार एडजस्ट करने की जरूरत नहीं है, तो यही सबसे उपयुक्त विकल्प है।

ऊंचाई ज्यादा है या लाइट का रिफ्लेक्शन आता है तो टिल्टिंग माउंट लें

अगर टीवी दीवार पर थोड़ा ऊपर लगाना पड़ रहा है या कमरे की लाइट स्क्रीन पर चमक पैदा करती है, तो टिल्टिंग माउंट बेहतर रहता है। इसमें टीवी को नीचे की ओर झुकाया जा सकता है, जिससे देखने का एंगल आरामदायक हो जाता है। साथ ही केबल बदलने या पीछे तक पहुंचने में भी आसानी रहती है।

छोटे कमरे में कोने वाला माउंट बचाएगा जगह

छोटे या ओपन-प्लान कमरों में टीवी को कोने की दीवार पर लगाना अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए कॉर्नर वॉल माउंट या कॉर्नर टीवी स्टैंड का इस्तेमाल किया जाता है। इससे कमरे में जगह बचती है और बैठने की व्यवस्था भी बेहतर हो जाती है।

माउंट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

टीवी का आकार, वजन, वीईएसए माउंटिंग पैटर्न, दीवार का प्रकार और देखने की दूरी जरूर जांचें। सस्ता या कमजोर माउंट भारी टीवी के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

अगर आपने टीवी पर हजारों रुपये खर्च किए हैं, तो वॉल माउंट पर अनावश्यक कंजूसी न करें। सही माउंट न केवल टीवी को सुरक्षित रखता है, बल्कि देखने का अनुभव भी कई गुना बेहतर बना देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments