Homeफीचरमनोरंजन'बंटवारा 1947' का दमदार टीजर रिलीज, सनी देओल फिर दिखेंगे देशभक्ति के...

‘बंटवारा 1947’ का दमदार टीजर रिलीज, सनी देओल फिर दिखेंगे देशभक्ति के रंग में

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर जारी कर दिया गया है। मोशन पोस्टर और किरदारों के पोस्टर्स के बाद अब फिल्म की पहली झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। टीजर भारत की आजादी और विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि में एक ऐसी कहानी का संकेत देती है, जो साहस, बलिदान और इंसानी जज्बे को केंद्र में रखती है। भावनात्मक दृश्यों और दमदार संवादों से सजा यह टीजर इतिहास के सबसे कठिन दौर में उम्मीद की किरण तलाशने की कोशिश करता नजर आता है।

टीजर में विभाजन की त्रासदी के बीच एक ऐसे नायक की कहानी दिखाई गई है, जो नफरत और डर के माहौल में मानवता और हिम्मत की मिसाल बनकर उभरता है। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्साह है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments