Homeक्राइमनाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित चचेरा भाई गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित चचेरा भाई गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित पीड़िता का रिश्ते में चचेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिजनों की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार आरोपित डुबरू गगाराई (20) ने बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसने पीड़िता और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर मामले को छिपाने का प्रयास किया। भय के कारण पीड़िता कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने कराईकेला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर 24 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण चाईबासा सदर अस्पताल में कराया और न्यायालय में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments