Homeक्राइमक्रिकेट ऑनलाइन बेटिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

क्रिकेट ऑनलाइन बेटिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

नोएडा। क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन बेटिंग के जरिए लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं।

घर से चल रहा था ऑनलाइन बेटिंग और ठगी का नेटवर्क

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सेक्टर-122 स्थित एक मकान पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान प्रमांशु कुमार, प्रदीप सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से 15 सिम कार्ड, चार लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, 35 एटीएम कार्ड, तीन पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, चार मेट्रो कार्ड, नौ चेकबुक, चार पासबुक, एक वाई-फाई राउटर और एक टैबलेट बरामद किया है।

दोगुना पैसा देने का झांसा देकर करते थे ठगी

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप से जोड़ते थे। इसके बाद कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से निवेश करवाते थे। जब लोग पैसे जमा कर देते थे, तो उनके साथ धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली जाती थी।

पुलिस के अनुसार आरोपित पिछले कुछ समय से नोएडा में रहकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे। तीनों अलग-अलग जिलों के निवासी हैं।

आईटी एक्ट और बीएनएस के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस बैंक खातों, ठगी की रकम और संभावित पीड़ितों की संख्या का पता लगाने में जुटी हुई है।

गिरफ्तार आरोपितों में प्रमांशु कुमार पॉलिटेक्निक का छात्र है, प्रदीप सिंह बीटेक पास है, जबकि कुलदीप सिंह इंटरमीडिएट तक शिक्षित है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments