Homeझारखंडबिरसा कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छात्रों ने किया सामूहिक...

बिरसा कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छात्रों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

खूंटी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बिरसा कॉलेज खूंटी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योग से स्वस्थ और संतुलित जीवन संभव : प्राचार्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. के. भगत ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जया कच्छप ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को योग के महत्व तथा इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. काली मुंडू, डॉ. सुशील रंजन, डॉ. रेशमा रेनी टोपनो, डॉ. शीला गुप्ता, डॉ. सिजरेन सुरिन, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. सुनीता टोप्पो, कृष्णा ठाकुर, विजय प्रधान, प्रकाश प्रमाणिक एवं नागेंद्र राम सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments