Homeखेलफीफा विश्व कप 2026: फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया, एम्बाप्पे...

फीफा विश्व कप 2026: फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया, एम्बाप्पे के दो गोल से नॉकआउट में एंट्री

फिलाडेल्फिया। फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इराक को 3-0 से हराकर अंतिम 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले के नायक कप्तान किलियन एम्बाप्पे रहे, जिन्होंने दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। खराब मौसम के कारण मैच कुछ समय के लिए बाधित भी रहा, लेकिन इससे फ्रांस की लय पर कोई असर नहीं पड़ा।

एम्बाप्पे ने रचा रिकॉर्ड की बराबरी

फ्रांस ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। 14वें मिनट में माइकल ओलिसे के पास पर एम्बाप्पे ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में मौसम के कारण लंबा व्यवधान आया, लेकिन खेल शुरू होने के बाद भी फ्रांस का दबदबा कायम रहा।

54वें मिनट में इराक की रक्षात्मक गलती का फायदा उठाते हुए एम्बाप्पे ने अपना दूसरा गोल दागा। इसके साथ ही विश्व कप इतिहास में उनके कुल गोलों की संख्या 16 हो गई और उन्होंने जर्मनी के पूर्व दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज़े के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

डेम्बेले ने भी किया कमाल

66वें मिनट में मौजूदा बैलन डी’ओर विजेता उस्मान डेम्बेले ने माइकल ओलिसे के शानदार पास पर गोल कर फ्रांस की बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद इराक वापसी नहीं कर सका और फ्रांस ने आसान जीत दर्ज की।

तूफान और बारिश से बाधित रहा मुकाबला

पहले हाफ के अंत में तेज बारिश और तूफान के कारण मैच रोकना पड़ा। दर्शकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और लगभग एक घंटा 40 मिनट बाद खेल दोबारा शुरू हो सका। मैदान से पानी हटाने के बाद मुकाबला फिर शुरू हुआ।

नॉकआउट में मजबूत दावेदारी

इस जीत के साथ फ्रांस ने नॉकआउट दौर में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। एम्बाप्पे चार गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में भी मजबूत स्थिति में हैं और लियोनेल मेसी से सिर्फ एक गोल पीछे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments