Homeक्राइममणिपुर में उग्रवादियों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद

मणिपुर में उग्रवादियों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई है। दो कथित उगाहीकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार

खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने 22 जून को आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कैडर ओइनाम धनराज सिंह उर्फ अबुंग (29) को इम्फाल पश्चिम जिले के खुमानलामपाक स्थित आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया। वह थौबल जिले के लेइरोंगथेल पित्रा यैरिपोक क्षेत्र का निवासी है। उसके कब्जे से एक होंडा एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया गया।

संयुक्त अभियान में 36 हथियार बरामद

मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, आरएएफ, कोबरा और सेना ने लेइलोन वैफेई, लेइलोन मुनलुई, मोल्होई, पी. मोल्डिंग, लेइलोन खुनौ और आसपास के इलाकों में संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ भी हुई।

21 और 22 जून तक चले अभियान में सुरक्षा बलों ने 36 हथियार बरामद किए। इनमें दो एके-47 राइफल, एक एम-4 कार्बाइन, दो एसएलआर, एक एसकेएस राइफल, एक इम्प्रोवाइज्ड स्नाइपर .303 राइफल, 17 सिंगल और डबल बैरल बंदूकें तथा 11 एसबीएल राइफल शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, संचार उपकरण और अन्य युद्ध सामग्री भी जब्त की गई।

उगाही करने वाले दो आरोपी भी दबोचे गए

सुरक्षा बलों ने 21 जून को थौबल बाजार क्षेत्र से केसीपी (एमएफएल) के दो सक्रिय उगाहीकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अबुजाम सुमित सिंह उर्फ तांगबी (20) और मकुचुंग गंगमेई (23) के रूप में हुई है। उनके पास से 48 डोनेशन कार्ड बरामद किए गए।

सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि राज्य में उग्रवादी गतिविधियों और उगाही के नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments