Homeझारखंडरामगढ़ सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, हरसंभव सहायता का भरोसा

रामगढ़ सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, हरसंभव सहायता का भरोसा

रांची। रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी-बरलौंग के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि लारी-बरलौंग के पास सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत की सूचना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments