Homeझारखंडएक मुर्गा के लिए दोस्त का हत्या करने वाला गिरफ्तार

एक मुर्गा के लिए दोस्त का हत्या करने वाला गिरफ्तार

पलामू : एक मुर्गा मांगने पर दोस्त का हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपी अरूण भुइयां को सतबरवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गुरुवार दोपहर रबदा गांव में अखिलेश भुइयां और अरूण भुइयां ने साथ में शराब पार्टी की थी। अरूण के घर में एक जिंदा मुर्गाे को देखकर अखिलेश ने उसकी मांग की थी। अरूण इस पर भड़क गया था और उसकी लाठी (कचरा) से पिटायी कर हत्या कर दी थी।

इस संबंध में अखिलेश की भाभी प्रमिला देवी पति नरेश भुइयां ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। त्वरित गति से अनुसंधान करते हुए सतबरवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार और उनकी टीम पुअनि विश्वनाथ कुमार राणा, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार (टू), बसंत कुमार दुबे और रिज़र्व जवानों ने कार्रवाई की। आरोपी को पकड़ा और शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि साहेब भुइयां का पुत्र अरुण भुइयां (26) एवं अखिलेश भुइयां (25) के बीच मुर्गा को लेकर बकझक हुई थी। आरोपित अरूण ने आपराधिक घटना को अंजाम देते हुए डंडा (कचरा) से अखिलेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments