झारखंड मौसम: डुमरी में सबसे अधिक 92.4 मिमी बारिश, 4 से 7 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट

रांची। झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 92.4 मिलीमीटर बारिश गिरिडीह जिले के डुमरी में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 4 से 7 जुलाई के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। डुमरी के बाद मधुपुर में 80.2 मिमी, हजारीबाग डीवीसी में 74.2 मिमी, कोनर डीवीसी में 54.6 मिमी, गारू में 53 मिमी, नंदाडीह में 45 मिमी, पलामू के नौडीहा बाजार में 38.2 मिमी, कोलेबिरा में 35.4 मिमी, डाल्टनगंज में 33.6 मिमी, सिलाईचक में 31 मिमी, सिसई में 29.4 मिमी, जरमुंडी में 28.6 मिमी और तोपचांची में 27.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने 4, 5, 6 और 7 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

डाल्टनगंज सबसे गर्म, लातेहार रहा सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड हुआ।

गुरुवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ होने से उमस और गर्मी बढ़ गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम 34.5 और न्यूनतम 27.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 35.4 और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.1 और न्यूनतम 25.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 33.8 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *