Homeझारखंडरांची विश्वविद्यालय का 67वां स्थापना दिवस संपन्न, 'हरित वीथिका' में हुआ पौधारोपण

रांची विश्वविद्यालय का 67वां स्थापना दिवस संपन्न, ‘हरित वीथिका’ में हुआ पौधारोपण

रांची। रांची विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय 67वें स्थापना दिवस समारोह का समापन रविवार को प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित ‘हरित वीथिका’ पौधारोपण कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों और मीडियाकर्मियों ने परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हरियाली हमारी साझा जिम्मेदारी : कुलपति

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदा से समृद्ध राज्य है। इसकी हरियाली को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हराभरा बनाकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण देना हमारा संकल्प है। ‘हरित वीथिका’ इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदार पहल

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश कुमार साहू ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता संरक्षण की जिम्मेदार पहल है। उन्होंने विश्वास जताया कि लगाए गए पौधे भविष्य में विश्वविद्यालय परिसर को समृद्ध हरित आवरण प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर सीसीडीसी डॉ. पी.के. झा, प्रोक्टर डॉ. मुकुंद चंद्र झा, जनसंपर्क पदाधिकारी सह उपनिदेशक सीवीएस डॉ. स्मृति सिंह, मानव विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. दिनेश उरांव, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. लाडली रानी, एनएसएस समन्वयक डॉ. किशोर सुरीन, डॉ. हीरानन्दन, डॉ. दीपाली सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं कर्मियों ने पौधारोपण कर अभियान में भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments