Homeअन्तर्राष्ट्रीयअमेरिका में गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार, एफबीआई ने मोस्ट वांटेड सूची में...

अमेरिका में गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार, एफबीआई ने मोस्ट वांटेड सूची में किया था शामिल

वाशिंगटन। अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने भारतीय नागरिक और कथित गैंगस्टर नीतीश कौशल को वरमोंट से गिरफ्तार किया है। एफबीआई ने कुछ दिन पहले ही उसे अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया था।

एफबीआई के अनुसार, नीतीश कौशल पर हत्या, अपहरण, मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, धन शोधन और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। एजेंसी ने बताया कि उसे गुरुवार को वरमोंट में गिरफ्तार किया गया।

एफबीआई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लोगों से अन्य फरार अपराधियों का पता लगाने में सहयोग की अपील भी की है। एजेंसी ने मंगलवार को नीतीश कौशल को एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का सदस्य घोषित किया था।

एफबीआई के मुताबिक, संबंधित आपराधिक संगठन की शुरुआत पंजाब से हुई थी और बाद में उसने कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट सहित अन्य क्षेत्रों में भी अपना नेटवर्क फैलाया। जांच एजेंसी का दावा है कि नीतीश कौशल भगवानपुरिया गिरोह के लिए काम करता रहा है।

एफबीआई ने बताया कि कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी जिला अदालत ने 25 जून को नीतीश कौशल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। यह कार्रवाई ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments