HomeBreaking Newsप्रोटोकॉल तोड़ बच्चों से मिले प्रधानमंत्री, छात्रा की कैप पर दिया ऑटोग्राफ

प्रोटोकॉल तोड़ बच्चों से मिले प्रधानमंत्री, छात्रा की कैप पर दिया ऑटोग्राफ

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जालंधर में स्कूली विद्यार्थियों और यात्रियों से आत्मीय मुलाकात कर सभी का दिल जीत लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण से पहले उन्होंने अमृतसर के छेहराटा से वाराणसी जाने वाली नई रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

छात्रा की कैप पर किया हस्ताक्षर

ट्रेन का निरीक्षण करने के दौरान प्रधानमंत्री यात्रियों से बातचीत करने के लिए रेलगाड़ी में सवार हुए। उन्होंने स्कूली छात्राओं से पढ़ाई और यात्रा के अनुभव भी पूछे। इसी दौरान एक छात्रा ने उनसे ऑटोग्राफ की इच्छा जताई, लेकिन उसके पास न कागज था और न ही पेन। इस पर प्रधानमंत्री ने अपनी कलम से छात्रा की कैप पर हस्ताक्षर कर दिए। यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गया।

रविदासिया समाज ने जताया आभार

प्रधानमंत्री ने ट्रेन में सफर कर रहे डेरा सच्चखंड बल्लां के संत निरंजन दास और रविदासिया समाज के लोगों से भी मुलाकात की। समाज के लोगों ने नई रेल सेवा शुरू होने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब रविदास जयंती जैसे आयोजनों के लिए वाराणसी की यात्रा पहले से अधिक आसान हो जाएगी।

इस दौरान संत निरंजन दास और अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री का गमछा और पुष्प भेंट कर स्वागत किया। कई यात्री इस ऐतिहासिक अवसर पर भावुक भी नजर आए।

उल्लेखनीय है कि अमृतसर के छेहराटा से वाराणसी तक सीधी रेल सेवा की मांग लंबे समय से की जा रही थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी वर्ष फरवरी में जालंधर स्थित डेरा सच्चखंड बल्लां में इस रेल सेवा को शुरू करने का आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments