HomeBreaking Newsसावन में पहाड़ी मंदिर में शीशे और धातु की पूजन सामग्री पर...

सावन में पहाड़ी मंदिर में शीशे और धातु की पूजन सामग्री पर रोक

रांची। सावन महीने में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में कई नए निर्देश जारी किए गए हैं। मंदिर में शीशे और धातु की पूजन सामग्री के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रविवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को सावन से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

दुकानदारों और श्रद्धालुओं को दिए निर्देश

उपायुक्त ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे पूजन सामग्री शीशे के पात्र में न दें। साथ ही श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि पूजा के दौरान शीशे या धातु की वस्तुओं का प्रयोग न करें।

उन्होंने कहा कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहाड़ी मंदिर पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था को प्राथमिकता देना जरूरी है।

मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पहाड़ी मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीढ़ी मार्ग, शौचालय निर्माण, सीढ़ियों पर बैठने की व्यवस्था, रास्तों में पेवर ब्लॉक लगाने, बिजली और पेयजल व्यवस्था समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि सावन में श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ कुमार रजत, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और पहाड़ी मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments