HomeBreaking Newsनीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन किया।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस सांसदों का आरोप है कि नीट परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को भी मुद्दा बनाया। पार्टी नेताओं ने इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार से परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और छात्रों के हितों में ठोस कदम उठाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments