Homeझारखंडसिल्ली थाना में जन शिकायत समाधान शिविर, चार मामलों का मौके पर...

सिल्ली थाना में जन शिकायत समाधान शिविर, चार मामलों का मौके पर निपटारा

रिपोर्ट। शेख अशरफ अली

सिल्ली। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिल्ली थाना परिसर में गुरुवार को जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता थाना प्रभारी नवीन कुमार ने की।

शिविर में नागरिकों ने भूमि विवाद, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था से जुड़ी कुल छह शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से चार मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि दो मामलों की जांच जारी है।

पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद का प्रयास

थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि जन शिकायत समाधान शिविर का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच दूरी को कम करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में मदद मिलती है और पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments