HomeBreaking Newsरांची में एसआईआर अभियान 99.20% तक पहुंचा, 75.02% फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

रांची में एसआईआर अभियान 99.20% तक पहुंचा, 75.02% फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत रांची जिले में मतदाता गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, डिजिटाइजेशन और सत्यापन का कार्य मिशन मोड में जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और बूथ स्तरीय अधिकारियों द्वारा अभियान में तेजी लाई गई है।

99.20 प्रतिशत फॉर्म का वितरण, 75.02 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन

24 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे तक जिले के 26,74,681 मतदाताओं में से 26,53,391 (99.20 प्रतिशत) मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 20,06,577 (75.02 प्रतिशत) प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। इसके अलावा 17,69,243 (88.17 प्रतिशत) प्रपत्रों का बूथ स्तरीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन भी किया जा चुका है। अब तक 31,227 मतदाताओं ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से भी अपने प्रपत्र जमा किए हैं।

हटिया में सबसे अधिक ऑनलाइन आवेदन, रांची दूसरे स्थान पर

हटिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 9,910 मतदाताओं ने ऑनलाइन माध्यम से प्रपत्र जमा किए हैं। इसके बाद रांची विधानसभा क्षेत्र में 8,473, कांके में 7,828, खिजरी में 3,056, मांडर में 876, सिल्ली में 859 और तमाड़ में 225 ऑनलाइन प्रपत्र प्राप्त हुए हैं।

विधानसभावार प्रगति में तमाड़, सिल्ली, खिजरी और मांडर में 99 प्रतिशत से अधिक प्रपत्रों का वितरण हो चुका है। डिजिटाइजेशन में तमाड़ (82.63 प्रतिशत), सिल्ली (83.78 प्रतिशत) और मांडर (83.34 प्रतिशत) सबसे आगे हैं, जबकि सत्यापन में तमाड़ (94.71 प्रतिशत), सिल्ली (93.66 प्रतिशत) और मांडर (93.55 प्रतिशत) की प्रगति उल्लेखनीय रही है।

शेष मतदाताओं से जल्द प्रपत्र जमा करने की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित अधिकारियों और बूथ स्तरीय अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उन मतदाताओं से भी अपील की है, जिन्होंने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, कि वे अपने संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी अथवा ऑनलाइन माध्यम से शीघ्र प्रपत्र जमा कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments