नई दिल्ली। परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक मामलों पर सख्ती के बीच राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 अधिकारियों को सेवा से हटा दिया है। यह कदम परीक्षा संचालन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
कुछ अधिकारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, एनटीए ने व्यापक सुधार प्रक्रिया के तहत 47 अधिकारियों को नौकरी से हटाया है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। एजेंसी परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए आगे भी कई सुधारात्मक कदम उठाने की तैयारी में है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एनटीए में चल रहे व्यापक संस्थागत बदलावों का हिस्सा है। हाल के पेपर लीक विवादों के बाद परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सुधार प्रक्रिया तेज की गई है।


