HomeBreaking Newsरवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा

रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया इस्तीफा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही वह रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के पद से मुक्त हो गए हैं।

राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद लिया फैसला

पंजाब से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल जून में समाप्त हो गया था। उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका देने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments