HomeBreaking Newsरांची में राजस्व वसूली की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप काम करने के...

रांची में राजस्व वसूली की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप काम करने के निर्देश

रांची। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आंतरिक संसाधनों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में परिवहन, उत्पाद, निबंधन, खनन, मत्स्य, राज्यकर, बाजार समिति, नीलाम पत्र और माप-तौल समेत विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित राजस्व लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए पिछले वर्ष से बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उत्पाद विभाग को अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश

बैठक में बताया गया कि उत्पाद विभाग ने अब तक 326 छापेमारी कर 8,645 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। उपायुक्त ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान और तेज करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि पिछले वर्ष इसी अवधि में लगभग 130 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ था, जबकि इस वर्ष लगभग 190 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

निबंधन, परिवहन और मत्स्य विभाग पर विशेष जोर

उपायुक्त ने निबंधन विभाग को निर्देश दिया कि संपत्ति का पंजीकरण संबंधित कार्यालय में ही सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए। परिवहन, राज्यकर, खनन और अन्य राजस्व संग्रहण करने वाले विभागों को नियमित अभियान चलाकर लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिए गए। वहीं मत्स्य विभाग को सभी बकाया देयों की समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया।

बाजार समिति, माप-तौल और रिक्त पदों की भी हुई समीक्षा

बैठक में कृषि उत्पादन बाजार समिति और जिला नीलाम पत्र कार्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए समय पर पत्राचार और वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। माप-तौल विभाग को सभी लाइसेंस अद्यतन रखने और नियमित निरीक्षण अभियान चलाने को कहा गया। विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की समीक्षा करते हुए उपलब्ध मानव संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा आवश्यक प्रस्ताव समय पर भेजने के निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राजस्व संग्रहण में निरंतर वृद्धि, प्रभावी कार्रवाई और राज्य सरकार के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments