Homeखेलमोतिहारी प्रखण्ड स्तरीय चंपारण चैंपियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

मोतिहारी प्रखण्ड स्तरीय चंपारण चैंपियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

  • जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया गया विधिवत उदघाटन

मोतिहारी।

स्थानीय जिला स्कूल में शनिवार को मोतिहारी प्रखण्ड स्तरीय चंपारण चैंपियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी एवं मोतिहारी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अफरोज आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी ने मोतिहारी प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता कराने के पीछे मुख्य उद्देश्य आप सभी क्षात्रों का शारीरिक एवं मानसिक विकाश करना है। साथ ही आप सभी को एक साथ एक मंच पर लाना है। जिले के सभी प्रखंडों से चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और अपने प्रतिभा को एक मुकाम तक ले जाएंगे। वहीं मोतिहारी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अफरोज आलम ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक शैलेन्द्र मिश्र बाबा ने किया।मौके पर जिला स्कूल के प्राचार्य रोहित कुमार, संजीव कुमार, चंद्रशेखर कुमार,भानू प्रकाश, अरुण कुमार गुप्ता, रश्मि कुमारी, विपुल कुमार, अनिमेष कुमार, शाहिद परवेज, मो. मोबसिर, विवेक कुमार, रौशन कुमार, इत्यादि मौजूद थे।
कैरम (सिंगल) 6 से 8 बालक वर्ग में मो. नासिर अंसारी म. वी. गौरीशंकर विजेता वही उप विजेता प्रदीप कुमार रा.म. वी. लूठहा रहे। डबल में नवीन कुमार व पवन कुमार रा म वी छतौनी कॉलोनी विजेता वहीं उपविजेता उमेघ कुमार प्रीतम कुमार रा. म .वि. कोल्हुरवा रहे। बालिका वर्ग (सिंगल) में अनुष्का कुमारी यू एम एस सिहूलिया विजेता वहीं उपविजेता नंदनी कुमारी रा म वी छतौनी कॉलोनी रही। डबल में नीति कुमारी व सोनम कुमारी यू एम एस सिहूलिया विजेता वहीं पायल कुमारी व खुशी कुमारी रा.ऊ. म. वि. छतौनी कॉलोनी उपविजेता रही।
9 से 12 बालक वर्ग (सिंगल) कैरम में सोनू कुमार एस आर बी लखौरा विजेता वहीं विशाल कुमार ऊ म वी पतौरा उपविजेता रहे। डबल में प्रिंस कुमार व अभी कुमार गोपल साह विजेता वहीं उपविजेता बजरंगी कुमार व रोहित कुमार ऊ म वी पतौरा रहे। बालिका वर्ग सिंगल में अमृता कुमारी ऊ म वी पतौरा विजेता वहीं निधि कुमारी यू एच एस बसंतपुर उपविजेता रही। डबल में अनुष्का जायसवाल व स्वेता कुमारी ऊ. म. वि. पतौरा विजेता वहीं तमन्ना कुमारी व आयशा प्रवीण गोपाल साह उपविजेता रही।
शतरंज प्रतियोगिता 6 से 8 बालक वर्ग अनुराग रवि गोपाल साह विजेता वहीं सोनू कुमार रा म वी गोपालपुर उपविजेता रहे। बालक वर्ग 9 से 12 वर्ग में अभिनव कुमार म वी पतौरा विजेता वहीं पूज्य प्रकाश जिला स्कूल उपविजेता रहे। बालिका वर्ग 6 से 8 प्रीति कुमारी जी एम एस छतौनी विजेता वहीं अनुष्का कुमारी यू एम एस सिहूलिया उपविजेता रही।9 से 12 वर्ग में स्वेता कुमारी यू एच एस मच्छहा विजेता वहीं दीपावली कुमारी यू एच एस मच्छहा उपविजेता रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments