Homeराजनीतिधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा का समर्थन, नितिन नवीन बोले- शिक्षा...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा का समर्थन, नितिन नवीन बोले- शिक्षा सुधारों में निभाई अहम भूमिका

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनका समर्थन करते हुए कहा है कि उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई ऐतिहासिक पहल को सफलतापूर्वक लागू किया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का किया सफल क्रियान्वयन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सामाजिक माध्यम ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति समेत कई महत्वपूर्ण सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू किया। उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में कई दूरगामी बदलाव हुए।

जनहित और जवाबदेही का बताया उदाहरण

नितिन नवीन ने कहा कि व्यापक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिया गया उनका इस्तीफा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, जवाबदेही और निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस निर्णय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और छात्रों के बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments