HomeBreaking Newsधनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

धनबाद। धनबाद में मंगलवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 25 ठिकानों पर छापेमारी की। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई इस कार्रवाई से धनबाद कोयलांचल समेत पूरे झारखंड में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जांच का दायरा हार्डकोक कारोबारियों, राजनीतिक रसूख वाले लोगों और अवैध कोयला सिंडिकेट से जुड़े कई प्रमुख चेहरों तक फैला है।

ईडी की टीम ने एस.के. शर्मा के कार्यालय, गांगुली कॉम्प्लेक्स, अनिल गोयल के टिकियापाड़ा स्थित आवास और कपुरिया जोरिया स्थित भट्ठा, अनिल गोयल के करीबी सबीर आलम के ठिकानों, झामुमो नेता एवं धनबाद के डिप्टी मेयर के बड़े भाई हरेंद्र चौहान के लोयाबाद स्थित आवास, हार्डकोक कारोबारी अमन कनोड़िया के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन कार्यालय, रंजीत सिंह और ओम प्रकाश सिंह के आवासों सहित कई स्थानों पर तलाशी ली।

इसके अलावा झरिया के शिमला बहाल और लोदना के तिलईबनी में गणेश यादव, शेखर यादव और विजय पासवान के ठिकानों, बैंक मोड़ स्थित पप्पू मंडल के ठिकाने, बाघमारा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रोहित यादव के सोनारडीह तेतुलिया स्थित आवास, सोनारडीह फाटक के समीप रजक के ठिकाने, मेमको मोड़ स्थित माधव सिंह के नालंदा कॉटेज, राज आंगन परिसर में रितेश शर्मा के ठिकाने तथा झरिया के चौथाईकुली स्थित सुभाष साव के आवास पर भी ईडी की टीम ने छापेमारी की।

आयकर विभाग भी जांच में शामिल

सूत्रों के अनुसार, ईडी की कार्रवाई में आयकर विभाग भी शामिल हो गया है। बताया जा रहा है कि ईडी ने जांच में सहयोग के लिए आयकर विभाग से मदद मांगी थी। इसके बाद कई आयकर अधिकारियों को भी जांच में लगाया गया है। फिलहाल सभी ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments