Homeखेलसुरभि पाल ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में जीता कांस्य पदक

सुरभि पाल ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में जीता कांस्य पदक

रिपोट : शेख अशरफ अली

सिल्ली। बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी की तीरंदाज सुरभि पाल ने जयपुर में आयोजित पहले नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता का आयोजन जगतपुरा शूटिंग रेंज में 24 से 27 जुलाई तक किया गया।

सुरभि ने रैंकिंग राउंड में 649 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, एकल स्पर्धा में उन्होंने महाराष्ट्र की मृणमल महेंद्र कदम को 6-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

सुरभि की इस उपलब्धि पर बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी के मुख्य संरक्षक सुदेश महतो, अध्यक्ष नेहा महतो सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments