HomeBreaking Newsअगस्त 2026 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन...

अगस्त 2026 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन समेत कई छुट्टियां

नई दिल्ली। अगस्त 2026 में बैंक ग्राहकों को अपने जरूरी काम पहले से निपटाने की जरूरत होगी, क्योंकि इस महीने देशभर में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियों के अलावा स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, ईद-ए-मिलाद और विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय पर्व शामिल हैं। हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

इन तारीखों पर रहेगी बैंकों की छुट्टी

रिजर्व बैंक द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार 4 अगस्त को त्रिपुरा में केर पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। 13 अगस्त को मणिपुर में पेट्रियट्स डे के अवसर पर अवकाश रहेगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

19 अगस्त को त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती पर बैंक नहीं खुलेंगे। 25 अगस्त को केरल और आंध्र प्रदेश में मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम और मिलाद-ए-शरीफ के अवसर पर अवकाश रहेगा।

26 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित कई राज्यों में ईद-ए-मिलाद, बारावफात और थिरुवोणम के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अगस्त को रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती के अवसर पर गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंकों में अवकाश रहेगा।

सात दिन वीकेंड के कारण बंद रहेंगे बैंक

अगस्त महीने में 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 8 अगस्त को दूसरा शनिवार और 22 अगस्त को चौथा शनिवार होने से बैंकिंग कार्य नहीं होंगे।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक अवकाश के दौरान ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। नकदी निकासी, धन हस्तांतरण और अन्य डिजिटल लेनदेन बिना किसी बाधा के किए जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments