Homeझारखंडखूंटी30 करोड़ रुपये से होगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास

30 करोड़ रुपये से होगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास

खूंटी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के राजखरसावां रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास किया जाएगा। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा के अतारांकित प्रश्न के उत्तर में दी।

सांसद कालीचरण मुंडा ने पूछा था कि क्या प्रधानमंत्री द्वारा 6 अगस्त 2023 को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजखरसावां स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी गई थी और क्या 30 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन के पुनर्निर्माण, लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक पहुंच मार्ग, हरित क्षेत्र तथा अन्य यात्री सुविधाओं के विकास की घोषणा की गई थी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन

रेल मंत्री ने बताया कि परियोजना के तहत नया स्टेशन भवन, आधुनिक प्रतीक्षालय, शौचालय, पार्किंग, परिसंचारी क्षेत्र, पहुंच मार्ग, प्लेटफॉर्म विस्तार, बेहतर प्लेटफॉर्म सतह, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर, सौंदर्यीकरण और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वर्तमान में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को भी उन्नत किया जाएगा।

झारखंड के 57 स्टेशन योजना में शामिल

रेल मंत्रालय के अनुसार देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,340 रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, जिनमें झारखंड के 57 स्टेशन शामिल हैं। राज्य में कई प्रमुख स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहा है। मंत्रालय ने बताया कि निर्माण कार्य यात्रियों की आवाजाही प्रभावित किए बिना चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद कार्य निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments