Homeझारखंडबुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में मेहंदी और राष्ट्रीय ध्वज प्रतियोगिता का आयोजन

बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में मेहंदी और राष्ट्रीय ध्वज प्रतियोगिता का आयोजन

सिल्ली। बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में शनिवार को विद्यालय परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों के बीच मेहंदी और राष्ट्रीय ध्वज बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक और सुंदर मेहंदी डिजाइनों को उकेरा। वहीं राष्ट्रीय ध्वज बनाने की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ तिरंगे को सुंदर और आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर देशभक्ति की भावना विकसित करना, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना तथा तिरंगे के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।

विद्यालय के प्राचार्य वी. सुधीर राव ने सभी प्रतिभागी छात्राओं और विद्यार्थियों को उनके उत्साह एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नकुल बड़ाईक, लंकेश्वर महादेव, जितेंद्र, गोविंदर, प्रिया दुबे, अंजलि साहू, वर्षा कुमारी, स्मिता कुमारी, प्रतिमा, सुषमा सिंह और बीणापानी महतो सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments