HomeBreaking Newsजेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने जमानत के लिए दाखिल की...

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने जमानत के लिए दाखिल की याचिका

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने जमानत के लिए अदालत का रुख किया है। उनके अधिवक्ता ने गुरुवार को सीआईडी की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की।

सीआईडी ने परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है। इसी मामले की जांच के दौरान जांच एजेंसी ने एल खियांग्ते को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं।

परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों से कमीशन लेने का आरोप

मामले की जांच के दौरान एल खियांग्ते पर परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों से कथित तौर पर कमीशन लेने का आरोप लगाया गया है। सीआईडी इस पूरे मामले में वित्तीय लेनदेन और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया गया है कि इस मामले में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एल खियांग्ते की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर अदालत में आगे सुनवाई होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments