Homeझारखंडझारखंड हाई कोर्ट में जेएसएससी ने कहा, वेबसाइट पर जारी किया जाएगा...

झारखंड हाई कोर्ट में जेएसएससी ने कहा, वेबसाइट पर जारी किया जाएगा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का मेरिट लिस्ट और कट ऑफ मार्क्स

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) वर्ष 2016 में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्त्ति विज्ञापन का राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी करेगा। झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को यह जानकारी जेएसएससी की ओर से दी है। झारखंड हाई कोर्ट में जेएसएससीकी ओर से यह बताया गया कि राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट अपनी वेबसाइट पर 10 दिन में अपलोड कर देगा। साथ ही कमीशन कट ऑफ मार्क्स भी वेबसाइट पर जारी करेगा। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल और प्रिंस कुमार ने बहस की। कोर्ट ने जेएसएससी को निर्देश दिया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी करे। अब हाई कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई पांच सितंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्व में जेएसएससी को वर्ष 2016 के हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति विज्ञापन के आलोक में राज्य स्तरीय मेरिट जारी करने का निर्देश दिया था। मामले में मीना कुमारी समेत सात अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments