Homeझारखंडझारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण जदयू में शामिल

झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण जदयू में शामिल

रांची। राज्य के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के समक्ष सोमवार को जदयू में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने जदयू के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में राजा पीटर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार, शैलेन्द्र महतो, सुशील सिंह उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार में आस्था रखते हुए राजा पीटर पार्टी में शामिल हुए। दो दशकों से अधिक झारखंड की राजनितिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत रहे गोपालकृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर वर्ष 2005 में बिसरा विकास समिति के बैनर पर विधानसभा-58 तमाड़ में चुनाव लड़े थे।

वर्ष 2008 में संपन्न उप चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो एवं तत्कालीन झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को पराजित किया। वर्ष 2009 के आम विधानसभा चुनाव में जदयू से चुनाव जीता। झारखंड सरकार में 2010 में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री रहे। यह जानकारी जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments