Homeरांचीसंजय सेठ ने सांसद मद से यादव भवन का किया उद्घाटन 

संजय सेठ ने सांसद मद से यादव भवन का किया उद्घाटन 

रांची : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सांसद मद से रविवार को यादव भवन का उद्घाटन किया। यादव भवन 2400 स्क्वायर फीट में बनाया गया है। सांसद ने कहा, किसी भी समाज का अपना भवन होना अनिवार्य है। इस भवन के निर्माण से समाज के गरीब बच्चों की शादी एवं अन्य कार्यक्रम के लिए यह सदुपयोग में काम आएगा। समाज को आगे बढ़कर इस तरह के कार्य करने चाहिए, जिससे समाज के लोगों को फायदा हो। समाज के हर वर्ग का कार्य मेरी प्राथमिकता में है।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत यादव निवर्तमान पार्षद विनोद सिंह, अरुण झा, राम आशीष यादव, बनारस यादव, रमेश यादव, सुमन सिंह, रामचंद्र जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments