Homeझारखंडरांचीकेरोसिन डालकर महिला को जलाने के प्रयास के मामले में पति सहित...

केरोसिन डालकर महिला को जलाने के प्रयास के मामले में पति सहित दो गिरफ्तार

रांची : रांची की सुखदेव नगर थाना पुलिस ने महिला पर केरोसिन तेल डालकर जलाने के प्रयास करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में महिला का पति निखिल प्रसाद साहू और जेठ रोहित प्रसाद साहू शामिल हैं।

डीसीपी प्रकाश सोए ने शुक्रवार को बताया कि 16 मई की रात महिला पूजा कुमारी थाने पहुंची। वह केरोसिन तेल से लथपथ थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वाले मिलकर उसे केरोसिन तेल डालकर आग लगाकर मारना चाहते हैं। किसी तरह वह बचाव करते हुए थाने आयी। उसने कहा कि उसका विवाह 27 फरवरी, 2023 को हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद सुसराल वाले मिलकर दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे।

महिला ने पुलिस को बताया कि मई 2023 में वह गर्भवती थी और ससुराल वालों की मारपीट में उसका गर्भपात हो गया। महिला के पति निखिल का इनके ही गोतनी के साथ अवैध संबंध है। महिला के पति ने अगस्त 2023 में तलाक लेने का मुकदमा न्यायालय में दायर कराया गया, जिसकी मध्यस्थता न्यायालय में चल रहा है। 16 मई को तलाक के लिये सुबह से ही इनके ससुराल वाले उस पर दबाव बनाते हुए गाली-गलौच तथा मारपीट करने लगे।

इसी बीच रात को उसके ससुराल वाले मिलकर जान मारने की नियत से उसपर किरोसिन तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। वह किसी तरह जान बचाते हुए घर से निकल कर सुखदेवनगर थाने आयी। महिला के लिखित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाने में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। दर्ज एफआईआर में महिला ने पति निखिल प्रसाद साहू, ससुर उमेश प्रसाद साहू, जेठ रोहित प्रसाद साहू, बड़ी गोतनी दीप माला देवी, सास रेणु देवी, देवर सुमित साहू, देवरानी अनंदीता देवी के खिलाफ प्रताड़ित करने तथा दहेज की नियत से जान मारने की कोशिश करने के आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments