Homeझारखंडभांजे की हत्या करने वाले मामा की मौत, 40 दिन से बंद...

भांजे की हत्या करने वाले मामा की मौत, 40 दिन से बंद था सेंट्रल जेल में 

पलामू : मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। खांसी के संक्रमण के कारण पहले उसे एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे सोमवार को रिम्स रेफर किया गया था। इलाज के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। मंगलवार को रिम्स में शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है।

कैदी की पहचान लाला सिंह (25) के रुप में हुई है। वह विश्रामपुर के घासीदाग निवासी था। 23 नवंबर से सेंट्रल जेल में बंद था। टीवी क्रॉनिक बीमारी से पीड़ित था। 20 दिसंबर को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 30 दिसंबर को रांची रिम्स रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

जेल सुपरिटेंडेंट भागीरथ कर्जी के मुताबिक लाला सिंह को क्रोनिक टीबी की बीमारी थी।

तबीयत बिगड़ने पर 20 सितंबर को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां नौ दिन इलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। सोमवार को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं उसकी मौत हो गई।

लाला सिंह ने अपने 12 वर्षीय भांजे अजय सिंह की से हत्या कर दी थी। भांजे को मारने के बाद बोरा में बंद कर घर के पीछे केले के पौधे के नीचे दबा दिया था। हत्या के पांच दिन बाद 20 नवंबर को जब शव से दुर्गंध आने लगी तब हत्या की जानकारी हुई।

लाला सिंह का भांजा वहीं रहता था। लाला सिंह को लगता था कि भांजे को भी जायदाद में से हिस्सा देना होगा। इसे लेकर बहन से भी उसका विवाद होता था। इसी विवाद में उसने भांजे को मार दिया था। हत्या का राज खुला तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments